Latest News
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर पर चला बुलडोजर: अवैध निर्माण और पार्किंग स्पेस पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 📢 ‘नारेबाज़ी और व्यवधान से कोई नेता नहीं बनता; तथ्य, तर्क और विचार ही नेतृत्व की असली पहचान’ — लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा? कोरबा मर्डर केस: मीरा रिसॉर्ट के बाहर युवक को कुचलने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव थमा: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS के ICU में भर्ती; CM विष्णु देव साय ने जाना हालचाल, दिए विशेष निर्देश
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा?

Share:

रायपुर 5 जुलाई : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर सांगठनिक फेरबदल को लेकर सियासी बाजार एक बार फिर गर्म हो चुका है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष (PCC Chief) दीपक बैज का तीन साल का कार्यकाल आगामी 9 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही पार्टी के भीतर नए मुखिया की खोज और अंदरूनी मंथन का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर कयासों का दौर जारी है कि क्या आदिवासी चेहरे दीपक बैज को दोबारा मौका मिलेगा, या कमान किसी नए युवा नेता के हाथ में सौंपी जाएगी।

Advt

संगठन में ‘युवा फॉर्मूला’ लागू करने की तैयारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) इस बार छत्तीसगढ़ संगठन को नई ऊर्जा देने के मूड में है। इसके लिए किसी युवा और बेहद सक्रिय चेहरे को कमान सौंपने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

दरअसल, इस नई रणनीति की नींव पिछले साल 25 नवंबर को ही रख दी गई थी, जब कांग्रेस ने सूबे की 41 जिला कमेटियों में से करीब 25 जिलों में नए और युवा चेहरों को अध्यक्ष बनाया था। माना जा रहा है कि अब इसी ‘युवा मॉडल’ को प्रदेश स्तर पर भी दोहराया जा सकता है, ताकि साल 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से एक मजबूत जमीन तैयार की जा सके।

रेस में आगे चल रहे हैं ये दिग्गज नाम

फिलहाल अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दिग्गजों के नाम तैर रहे हैं, जिनमें मुख्य मुकाबले इन नेताओं के बीच माना जा रहा है:

  • उमेश पटेल (पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक): युवा नेतृत्व और सांगठनिक अनुभव का एक बेहतरीन संतुलन होने के कारण इनका नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है।

  • देवेंद्र यादव (भिलाई विधायक): अपनी आक्रामक राजनीति और युवाओं के बीच पकड़ के कारण इनका नाम भी चर्चाओं में तेजी से उभरा है।

  • दीपक बैज (वर्तमान अध्यक्ष): इन्हें पूरी तरह रेस से बाहर नहीं माना जा सकता। आदिवासी समाज में मजबूत पकड़ और विपरीत परिस्थितियों में संगठन को संभाले रखना इनके पक्ष में जाता है।

  • टीएस सिंहदेव (पूर्व उपमुख्यमंत्री): छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने पूर्व में खुद सार्वजनिक रूप से इस जिम्मेदारी को संभालने की इच्छा जताई है, जिससे वे भी इस समीकरण का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं।

सियासी गलियारों की नजर: अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आलाकमान दीपक बैज के आदिवासी कार्ड पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिपीट करती है, या फिर उमेश पटेल और देवेंद्र यादव जैसे युवा चेहरों को आगे कर छत्तीसगढ़ में एक नए युग की शुरुआत करती है।

#️⃣

Leave a Comment