Latest News
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर 🌾 PM-किसान योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़ ## मुख्य समाचार: खेती में तकनीक का नया अध्याय, हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना गुवाहाटी एयरपोर्ट पर थमीं सुरक्षा एजेंसियों की सांसें! एक लड़की की ‘Body Language’ ने खोला ऐसा राज… आधी रात मेगा ऑपरेशन में दबोचे गए 14 बांग्लादेशी पायलट का BJP पर तीखा हमला: “घमंड और अहंकार से चल रही सरकार”, कांग्रेस शिविर में आज 4 घंटे के लिए राहुल गांधी आएंगे रायपुर
Home » धर्म » बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर

बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर

Share:

वैशाली (बिहार): बिहार में अभी कुख्यात भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि वैशाली जिले से पुलिस और सरकार को खुली चुनौती देने का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वैशाली के बेलसर का रहने वाला सर्वेश चौधरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ न सिर्फ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, बल्कि बिहार पुलिस को यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे जैसा हश्र करने की धमकी भी दे रहा है।

Advt

पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में आरोपी सर्वेश चौधरी बिना कपड़ों के, गले में ताबीज पहने नजर आ रहा है। वीडियो में वह बेहद आक्रामक अंदाज में पुलिस और मुख्यमंत्री को ओपेन चैलेंज दे रहा है। उसका कहना है कि:

  • उसने 19 जून को हाजीपुर कोर्ट से जमानत (बेल) ली थी।

  • जमानत के बाद रिकॉल पत्र देने के बदले उससे पैसों की मांग की गई, जिससे इनकार कर वह बिना लेटर के लौट आया।

  • शराबबंदी पर तंज कसते हुए उसने कहा, “अगर मैं पावर में होता तो 24 घंटे में शराबबंदी लागू कर देता, ये लोग नहीं कर पाए।”

‘विकास दुबे’ जैसा हाल करने की धमकी: सर्वेश चौधरी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस उसके सामने आई तो वह उसका वही हाल करेगा जो यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू कांड में पुलिसकर्मियों का किया था।

कौन है सर्वेश चौधरी?

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सर्वेश चौधरी एक शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।

  • वह वैशाली जिले के बेलसर का रहने वाला है।

  • वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुका है।

  • पुलिस का कहना है कि वह ‘क्रिमिनल माइंडसेट’ का व्यक्ति है और कानून को हाथ में लेने का आदी है।

  • Advt

पुलिस का कड़ा रुख: ‘कानून से ऊपर कोई नहीं’

इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है और आरोपी की पहचान सुनिश्चित हो चुकी है।

एसडीपीओ गोपाल मंडल का बयान: “आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है। मुख्यमंत्री जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और पुलिस को धमकी देने के मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है।”

,📍

Leave a Comment