Home » कोरबा » कोरबा में सनसनी: 17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा में सनसनी: 17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Share:

कोरबा 19 जून । जिले के उरगा थाना अंतर्गत भलपहरी पंचायत के बटरामपुर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बीते 17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर शंकर रोहिदास का शव गांव के ही एक खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस और परिजनों ने शव को बरामद किया।

Advt

घर से पैदल निकला था शंकर, रात को नहीं लौटा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शंकर रोहिदास (पिता स्वर्गीय बंधन रोहिदास) 17 जून को कहीं काम से वापस घर लौटा था। घर पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद वह पैदल ही कहीं बाहर निकला। परिजनों को लगा कि वह आसपास ही कहीं गया होगा। लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं आया, तो घरवालों की चिंता बढ़ गई।

मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

आसपास के इलाकों और कई गांवों में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब शंकर का कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने मामले की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग के मोबाइल को ट्रेस (सर्विलांस) पर डाला। मोबाइल का लोकेशन उसी के गांव के एक खेत के पास दिखाई दिया।

पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका मिला शव

पुलिस टीम और परिजन जब बताए गए लोकेशन पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। खेत में लगे एक परसा के पेड़ पर शंकर ने कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

उरगा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। किशोर ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी अज्ञात है। पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

📍

Leave a Comment