Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » शोक समाचार: कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामकिशन अग्रवाल का निधन, आज शाम होगी अंतिम यात्रा

शोक समाचार: कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी  रामकिशन अग्रवाल का निधन, आज शाम होगी अंतिम यात्रा

Share:

कोरबा, 19 जून: टी.पी. नगर निवासी और बेरलिया परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री रामकिशन अग्रवाल (तुलसी निवास) का आज, शुक्रवार 19 जून को दुखद निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से स्थानीय व्यापारिक जगत और परिजनों में शोक की लहर है।

आज शाम 4 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय रामकिशन अग्रवाल जी की अंतिम यात्रा आज अपराह्न (शाम) 4:00 बजे उनके निवास स्थान ‘तुलसी भवन’ (कैनरा बैंक के बगल में, टी.पी. नगर, कोरबा) से प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार मुक्तिधाम, मोती सागर पारा में किया जाएगा।

शोक संतप्त परिवार

इस दुख की घड़ी में पूरा बेरलिया परिवार शोकाकुल है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोककुल भाई:  दीनदयाल अग्रवाल, शिवकेदार नाथ अग्रवाल,  शिव शंकर अग्रवाल एवं समस्त बेरलिया परिवार।

“ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

Advt

Leave a Comment

latest news