कोरबा 17 जून : कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पत्रकार जितेंद्र राजपूत की माता श्रीमती सुशीला देवी का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुक जाने (हार्ट अटैक) के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद समाचार के सामने आते ही परिजनों, मित्रों सहित पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर स्थानीय राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ता संघ और पत्रकार संघ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
कल सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्रीमती सुशीला देवी की अंतिम यात्रा 18 जून को प्रातः 10:00 बजे उनके निज निवास ‘राजपूत चौक, पुरानी बस्ती, कोरबा’ से निकाली जाएगी। उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए मोती सागर पारा मुक्तिधाम ले जाया जाएगा, जहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।








