:कोरबा 15 जून । प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान , सचिव दिनेश राज, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, श सचिव हरीश तिवारी , कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव एवं कार्यकारिणी सदस्य नवाब खान , राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा को उनकी इस नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूरी टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।
Advt

Advt

मुलाकात के दौरान चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में प्रेस क्लब कोरबा की सकारात्मक भूमिका की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम भी निष्पक्ष और सजग पत्रकारिता के जरिए समाज को दिशा देने का काम जारी रखेगी। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार और सदस्य भी उपस्थित रहे।








