Latest News
कोरबा: सड़क हादसे में रामपुर विधायक के नाती समेत 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, दीं शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: अगस्त-सितंबर परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानें पूरा शेड्यूल कोरबा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दोनों पैर तोड़े; रज्जाक अली और उसके साथियों पर आरोप..मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे.. कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश  2026 फीफा वर्ल्ड कप: क्या फुटबॉल फैंस को फिर देखने को मिलेगा ‘मेसी बनाम रोनाल्डो’ का महामुकाबला? छुरी: गणेश तालाब की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जलकुंभी में उलझने से मजदूर की डूबकर मौत
Home » कोरबा » कोरबा: सड़क हादसे में रामपुर विधायक के नाती समेत 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

कोरबा: सड़क हादसे में रामपुर विधायक के नाती समेत 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Share:

भारतमाला मार्ग पर ट्रेलर और पिकअप की भीषण भिड़ंत, जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रहे थे युवक

कोरबा/जांजगीर-चांपा 16 जून : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूलसिंह राठिया के नाती समेत दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नाजुक हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।

Advt

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे कोरबा जिले से जामुन लेकर एक पिकअप वाहन बिलासपुर मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान भारतमाला उरगा-बिलासपुर मार्ग पर बलौदा थाना क्षेत्र के मुड़ाभाठा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका केबिन पूरी तरह पिचक गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

विधायक के परिवार के थे दोनों मृतक

इस दुर्घटना में विधायक फूलसिंह राठिया के नाती मंजीत कुमार राठिया (23 वर्ष) और उनके एक रिश्तेदार मुकेश राठिया (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मंजीत, विधायक के बड़े भाई चमार राठिया की बेटी का बेटा था। दोनों मृतक एक ही परिवार के थे।

घायलों की स्थिति नाजुक

हादसे में घायल अन्य तीन युवकों—दिनेश कुमार (25 वर्ष), कपूर राठिया (30 वर्ष) और अजीत राठिया (25 वर्ष) को पहले करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है।

गांव में पसरा मातम, आरोपी चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही विधायक फूलसिंह राठिया परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके गृहग्राम केरवाद्वारी लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उधर, हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बलौदा थाना पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश: ‘रॉन्ग साइड’ और रफ्तार पर लगे लगाम

स्थानीय ग्रामीणों ने इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि भारतमाला मार्ग पर भारी वाहनों द्वारा गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में गाड़ी चलाना, ओवरलोडिंग और अत्यधिक रफ्तार आम बात हो गई है, जिससे आए दिन मासूमों की जान जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित चेकिंग और गति सीमा निर्धारित करने की मांग की है।

📍

Leave a Comment

latest news