Latest News
NEET UG 2026: पेपर लीक की अफवाहों पर सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीग्राम पर लगा अस्थायी बैन! दावे शत-प्रतिशत के, सुविधाएं शून्य! कोरबा के 600 से ज्यादा स्कूलों में बिजली संकट, जर्जर भवनों में मनेगा ‘प्रवेशोत्सव’ रायगढ़: ट्रेन की चपेट में आई नन्ही मादा हाथी, ट्रैक पर टेंट लगाकर चल रहा है ‘लाइफ सपोर्ट’ कोरबा में स्वाद का नया ठिकाना: ‘श्री शांति भाई स्वीट्स एंड नमकीन वाला’ और ‘रसोड़ा द कैफे’ का आज भव्य उद्घाटन कोरबा: सड़क हादसे में रामपुर विधायक के नाती समेत 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, दीं शुभकामनाएं
Home » कोरबा » कोरबा में स्वाद का नया ठिकाना: ‘श्री शांति भाई स्वीट्स एंड नमकीन वाला’ और ‘रसोड़ा द कैफे’ का आज भव्य उद्घाटन

कोरबा में स्वाद का नया ठिकाना: ‘श्री शांति भाई स्वीट्स एंड नमकीन वाला’ और ‘रसोड़ा द कैफे’ का आज भव्य उद्घाटन

Share:

कोरबा 16 जून । शहर के स्वाद प्रेमियों के लिए एक शानदार खुशखबरी है। पावर हाउस रोड पर एक ही छत के नीचे मिठाई, नमकीन और बेहतरीन कैफे संस्कृति का अनूठा संगम होने जा रहा है। नवीन प्रतिष्ठान ‘ शांति भाई स्वीट्स एंड नमकीन वाला’ और ‘रसोड़ा द कैफे’ (RASODA THE CAFÉ)  का भव्य उद्घाटन (Grand Opening)  आज 16 जून 2026, दिन मंगलवार को होने जा रहा है।

इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय नागरिकों को शुद्ध, स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजनों का एक नया विकल्प मिलेगा।

उद्घाटन समारोह का विवरण

तारीख: 16 जून 2026

समय: सुबह 11:00 बजे से निरंतर

स्थान: पावर हाउस रोड, कोरबा (छत्तीसगढ़)

आधुनिकता और परंपरा का संगम

श्री शांति भाई स्वीट्स एंड नमकीन वाला’ और ‘रसोड़ा द कैफे’ की बहुमंजिला आलीशान इमारत इस बात का गवाह है कि यहाँ ग्राहकों को न केवल बेहतरीन स्वाद मिलेगा, बल्कि एक शानदार और प्रीमियम एम्बिएंस (माहौल) भी मिलेगा। इस इमारत को बेहद ‘खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाता है।

यहाँ पारंपरिक भारतीय मिठाइयों और चटपटे नमकीन के साथ-साथ ‘रसोड़ा द कैफे’ में युवाओं और परिवारों के लिए आधुनिक कैफे संस्कृति का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा।

शाह परिवार का आमंत्रण

इस खास अवसर पर श्री शांति भाई शाह , भारती शाह , राजेश शाह (राजा) और वंदना राजा शाह के आमंत्रण पत्र के अनुसार, शाह परिवार ने संदेश दिया है: “आइए, हमारी इस मीठी यात्रा की शुरुआत में आपके आशीर्वाद और समर्थन के साथ हमारे भागीदार बनें।”

बता दे की कोरबा के पावर हाउस रोड पर स्थित यह नया आउटलेट आने वाले दिनों में स्वादिष्ट व्यंजनों के शौकीनों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनने की पूरी उम्मीद जगाता है।

📍

Leave a Comment

latest news