Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » कोरबा: संदिग्ध मौत के बाद कब्र से निकाला गया शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

कोरबा: संदिग्ध मौत के बाद कब्र से निकाला गया  शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़): उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मौत के चौथे दिन प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए विनीता पाटले के शव को कब्र से बाहर निकलवाया और उसका पोस्टमार्टम कराया। इस पूरी कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Advt

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

शुक्रवार को तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर (शव उत्खनन) निकाला गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि शुरुआत में ससुराल पक्ष ने इस कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त समझाइश के बाद वे पीछे हट गए।

मायके पक्ष के गंभीर आरोप: “फांसी देने की हुई थी कोशिश”

विनीता के परिजनों (मायके पक्ष) ने पति मुकेश पाटले और सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • पुरानी रंजिश और प्रताड़ना: मृतिका की मां का आरोप है कि विनीता को लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ समय पहले उसे फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की गई थी।

  • फर्जी पंच-सरपंच का खेल: परिजनों ने बताया कि हाल ही में पति मुकेश कुछ बाहरी रिश्तेदारों को अपने गांव का पंच-सरपंच बताकर उनके घर लाया था और झूठी समझाइश देकर विनीता को अपने साथ वापस ले गया था।

  • शारीरिक चोट के निशान: परिजनों का दावा है कि मौत के बाद विनीता के शरीर पर चोट के निशान थे और नाक-मुंह से खून निकल रहा था। इसके बावजूद ससुराल वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए जल्दबाजी में शव को दफना दिया, जिससे शक और गहरा गया।

  • अचानक मौत पर सवाल: विनीता की बहन ने बताया कि कुछ दिनों पहले तक वह पूरी तरह स्वस्थ थी और एक शादी समारोह में डांस भी कर रही थी। ऐसे में उसकी अचानक मौत सामान्य नहीं हो सकती।

पति ने आरोपों को नकारा, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

दूसरी तरफ, मृतिका के पति मुकेश पाटले ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है।

उरगा थाना पुलिस का बयान: “फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट और फॉरेंसिक इनवेस्टिगेशन के नतीजे आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

📍

latest news