Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » राजनीति » कोरबा: वैचारिक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न

कोरबा: वैचारिक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न

Share:

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का समापन भारी उत्साह, अनुशासन और वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का विशेष उत्साह देखने को मिला।

Advt

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ माँ भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण सत्रों की शुरुआत हुई। इस दो दिवसीय वर्ग में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रवाद और जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन

प्रशिक्षण महाभियान के दौरान अलग-अलग सत्रों में विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया:

  • महत्व एवं विचार परिवार: मुख्य वक्ता अनिल केसरवानी ने संगठन की वैचारिक मजबूती पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की।

  • कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं दायित्व: मुख्य वक्ता भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव का संदेश दिया। अध्यक्षता डॉ. राजीव सिंह ने की।

  • देश के समक्ष चुनौतियां: मुख्य वक्ता रामकुमार भट्ट ने वर्तमान सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों पर विचार रखे। अध्यक्षता मीना शर्मा ने की।

  • छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर: मुख्य वक्ता अभिषेक शुक्ला ने प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया। अध्यक्षता पवन कुमार सिंह ने की।

  • एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद: प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी  डॉ. अवधेश जैन ने भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि को स्पष्ट किया। इस महत्वपूर्ण सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की।

  • कार्य पद्धति व रणनीतियाँ: पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और जनसंपर्क पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता भोजराम देवांगन ने की।

  • मीडिया प्रबंधन एवं संवाद: मुख्य वक्ता सुशांत शुक्ला रहे और अध्यक्षता रामदयाल उईके ने की।

  • बूथ प्रबंधन: मुख्य वक्ता सुनील पिल्लई रहे और अध्यक्षता ज्योति वर्मा ने की।

  • भाजपा का इतिहास एवं विकास: मुख्य वक्ता नंदन जैन रहे और अध्यक्षता पुनः जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की।

आगामी अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान

पूरे दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रहित एवं आगामी जनसंपर्क अभियानों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ धरातल पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

📍

latest news