Latest News
Home » मुंबई » मुंबई के बांद्रा में भारी बवाल: हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध मस्जिदों और 500 निर्माणों पर चला बुलडोजर, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज

मुंबई के बांद्रा में भारी बवाल: हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध मस्जिदों और 500 निर्माणों पर चला बुलडोजर, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज

Share:

मुंबई (बांद्रा) 21 मई : मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार दोपहर उस समय भारी तनाव और हंगामा खड़ा हो गया, जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे की जमीन पर बने अवैध निर्माणों और दो मस्जिदों को ढहाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। इस कार्रवाई के विरोध में उतरी हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा।

Advt

2017 से कोर्ट में चल रहा था मामला

बांद्रा के गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे का यह मामला साल 2017 से अदालत में लंबित था। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट का अंतिम फैसला आने के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन द्वारा इलाके में पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे, जिसके कारण पिछले कई दिनों से यहाँ स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

छतों से बरसे पत्थर, महिलाओं और नाबालिगों का मिला ‘शेल्टर’

जैसे ही दोपहर में बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई और एक मस्जिद को गिराया गया, पास के एक पुल से अचानक भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया।

चश्मदीदों और कैमरों के अनुसार: कई उपद्रवी घरों की छतों से पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे थे, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे। वहीं, कुछ महिलाओं द्वारा पत्थरबाजों को छिपने के लिए शेल्टर (शरण) देने की बात भी सामने आई है।

पुलिस का जवाबी एक्शन और लाठीचार्ज

इस बड़ी कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पहले से ही पूरे इलाके को बैरिकेड कर रखा था और भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने शुरुआत में लोगों को समझाने और शांत रहने की अपील की, लेकिन पथराव न रुकने पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पत्थरबाजों को खदेड़ा और स्थिति बेकाबू होते देख लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पत्थर बाजी में सात पुलिस कर्मी और तीन उपद्रवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मस्जिदों समेत 500 अवैध निर्माण जमींदोज

अधिकारियों के मुताबिक, इस बड़े अतिक्रमण विरोधी अभियान में रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिदों के अलावा लगभग 500 अन्य अवैध झुग्गियों और निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाया गया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

📍

Leave a Comment