Latest News
कोरबा मर्डर केस: मीरा रिसॉर्ट के बाहर युवक को कुचलने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव थमा: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS के ICU में भर्ती; CM विष्णु देव साय ने जाना हालचाल, दिए विशेष निर्देश मंगेतर की हत्या कर ‘मिडिल फिंगर’ दिखाने वाली सिया पर भड़के सुपरकॉप अरुण बोथरा, बोले– “ऐसा बेखौफ और बिना पछतावे वाला रवैया हैरान करने वाला” समाचार: मॉनसून ने दी दस्तक, अपनी कार को रखें ‘रेन-रेडी’; इन जरूरी बातों का रखें खास ख्याल छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर
Home » रायपुर » बिलासपुर » प्रेमिका के सामने टोकना पड़ा महंगा: बन्नाक चौक पर स्टील व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

प्रेमिका के सामने टोकना पड़ा महंगा: बन्नाक चौक पर स्टील व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

Share:

बिलासपुर (थाना सिरगिट्टी) 18 मई : थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बन्नाक चौक पर रविवार (17 मई) को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ ‘सरस्वती स्टील’ के संचालक गुड्डू मिश्रा पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल व्यवसायी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Advt

कमरे में प्रेमिका को लाने पर टोका था

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा ने अपने यहाँ काम करने वाले एक कर्मचारी को रहने के लिए परिसर में ही एक कमरा दिया हुआ था। रविवार को उक्त कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था और उसने कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को सौंप दी थी। चाबी पाकर उसका दोस्त अपनी प्रेमिका (मंगेतर) को लेकर उस कमरे में आ गया।

इसी बीच व्यवसायी गुड्डू मिश्रा वहाँ पहुँच गए। कमरे में अजनबी युवक-युवती को देखकर उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि “यहाँ इस प्रकार की गलत हरकतें नहीं चलेंगी।” उस वक्त तो युवक अपनी बेइज्जती का घूंट पीकर ‘अब नहीं आएंगे’ कहते हुए वहाँ से चला गया, लेकिन अपनी प्रेमिका के सामने मालिक द्वारा डांटे जाने से वह बुरी तरह आक्रोशित हो गया।

‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर किया हमला

अपमान का बदला लेने की नीयत से युवक कुछ ही देर बाद अपने साथियों और धारदार चाकू के साथ वापस लौटा। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाते हुए कहा, “चाचा दरवाजा खोलो।” जैसे ही गुड्डू मिश्रा ने दरवाजा खोला, युवक ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में व्यवसायी की जांघ (घुटने के ऊपर) पर गंभीर चोट आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज

सिरगिट्टी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

दर्ज अपराध: थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 363/2026 दर्ज किया गया है। कानूनी धाराएं: आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 333, 351(3), 118(1) और 3(5) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस का बयान: मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक मुख्य संदेही को हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📍

Leave a Comment