Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के दो एसी कोचों में लगी भीषण आग, नामपल्ली स्टेशन पर मची भगदड़

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के दो एसी कोचों में लगी भीषण आग, नामपल्ली स्टेशन पर मची भगदड़

Share:

  नई दिल्ली : हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जयपुर के लिए रवाना होने को तैयार खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के दो थ्री-टियर एसी कोचों (B1 और B2) में अचानक आग लग गई। घटना के समय यात्री अपने डिब्बों में सवार हो रहे थे, जिसके कारण स्टेशन पर अफरातफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच से धुआं उठता दिखा जो कुछ ही मिनटों में भीषण आग की लपटों में बदल गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेलवे स्टाफ और बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, भगदड़ के दौरान यात्रियों में भारी तनाव देखा गया और कई लोग अपना सामान छोड़कर जान बचाने के लिए भागे।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के निर्देश दिए। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के लिए तकनीकी टीम द्वारा विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

।।।

Leave a Comment

latest news