Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » कोरबा » कोरबा: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

कोरबा: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Share:

कोरबा, 15 मई 2026/

जिला प्रशासन कोरबा द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के मद से इन पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी।

यह नियुक्तियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, पाली, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा और रानी धनराज कुवंरदेवी यूसीएचसी कोरबा में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही हैं।

रिक्त पदों का विवरण:

  • एमडी मेडिसिन: 03 पद

  • शल्य चिकित्सक (सर्जन): 03 पद

  • बाल चिकित्सक (Pediatrician): 02 पद

  • एनेस्थेटिस्ट: 02 पद

  • रेडियोलॉजिस्ट: 02 पद

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में उपस्थित हो सकते हैं।

  • समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

  • विशेष नोट: यह नियुक्ति तत्कालीन व्यवस्था के तहत खनिज न्यास के अंतर्गत स्वीकृत पदों के भरे जाने तक ही मान्य होगी।

।।।

Leave a Comment