Latest News
कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी शाही एवं संभागीय प्रभारी केदार नाथ अग्रवाल का गेवरा में भव्य स्वागत , श्रमिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प तमिलनाडु में ‘विजय’ युग का आगाज: 29 साल की कीर्तना बनीं सबसे युवा मंत्री, हिंदी बोलने पर दिया करारा जवाब “सुशासन की ‘दंडवत’ तस्वीर: पक्के घर की आस में बेबस ग्रामीण ने CEO के सामने टेके घुटने”, प्रशासन ने दी सफाई कोरबा: 11 मई से शुरू होगा सात दिवसीय निःशुल्क योग-ध्यान शिविर जमीन का ‘टुकड़ा’, अक्ल का ‘बंटाधार’: कोरबा में दो गज जमीन के लिए सड़क पर ‘लाठी-लीला’ कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
Home » राजनीति » तमिलनाडु में ‘विजय’ युग का आगाज: 29 साल की कीर्तना बनीं सबसे युवा मंत्री, हिंदी बोलने पर दिया करारा जवाब

तमिलनाडु में ‘विजय’ युग का आगाज: 29 साल की कीर्तना बनीं सबसे युवा मंत्री, हिंदी बोलने पर दिया करारा जवाब

Share:

चेन्नई 10 मई : तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस नई सरकार में सबसे ज्यादा चर्चा 29 वर्षीय सेल्वी एस. कीर्तना की हो रही है, जिन्होंने न केवल सबसे युवा मंत्री के रूप में शपथ ली है, बल्कि वे कैबिनेट में एकमात्र महिला चेहरा भी हैं।

कौन हैं सेल्वी एस. कीर्तना?

कीर्तना ने शिवकाशी विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार अशोकन जी को 11,670 वोटों के अंतर से हराकर राजनीति में धमाकेदार एंट्री की है। एमएससी (M.Sc) शिक्षित कीर्तना पेशे से एक पॉलिटिकल कंसल्टेंट रही हैं और उन्होंने चंद्रबाबू नायडू, DMK और AIADMK जैसे बड़े राजनीतिक दलों के लिए रणनीतियां तैयार की हैं।

हिंदी बोलने पर विवाद और कीर्तना का जवाब

चुनाव जीतने के बाद कीर्तना द्वारा हिंदी में इंटरव्यू देने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। इस पर उन्होंने बेबाकी से कहा:

“मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी की आवाज पूरे भारत और विदेशों तक पहुंचे। भाषा ज्ञान ने मुझे कई अवसर दिए हैं। हर किसी को मेरे नेता और पार्टी के बारे में पता होना चाहिए, इसलिए मैं हिंदी समेत अन्य भाषाओं का उपयोग करती हूं।”

कैबिनेट की मुख्य बातें:

  • सबसे युवा चेहरा: 29 साल की उम्र में कीर्तना ने कैबिनेट में जगह बनाई।

  • कुल संपत्ति: चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 22.57 लाख रुपये है।

  • बहुभाषी प्रतिभा: कीर्तना तमिल, तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी में पारंगत हैं।

  • 9 अन्य मंत्री: शपथ लेने वालों में बुसी एन. आनंद, आधव अर्जुना और केए सेंगोट्टैयन जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं।

“अगले 50 साल तक चलेगी यह सरकार”

शपथ ग्रहण के बाद कीर्तना ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि यह सरकार महज पांच साल के लिए नहीं, बल्कि अगले 35 से 50 सालों के लिए आई है। उन्होंने कहा, “मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूं और विजय सर ने प्रतिभा को देखकर मुझे यह मौका दिया। यह बदलाव का संकेत है।”

शिवकाशी के लिए विशेष विजन

पटाखों की राजधानी कहे जाने वाले शिवकाशी के लिए कीर्तना ने एक अलग घोषणापत्र तैयार किया था। उनका मुख्य फोकस वहां होने वाले हादसों को रोकना और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

।।।

Leave a Comment