Latest News
पुलिस के नाम पर डरा-धमकाकर 5 लाख की उगाही करने वाला चांपा निवासी आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, साथी फरार आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, देश की युवा पीढ़ी को सच्चाई बताना जरूरी: विधायक अनुज शर्मा ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट!
Home » छत्तीसगढ़ » भीषण सड़क हादसा: बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

भीषण सड़क हादसा: बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Share:

बिलासपुर/रतनपुर 7 मई : बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि उनका एक साथी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गहलोत ढाबा के समीप हुआ।

तेज रफ्तार बनी काल

मिली जानकारी के अनुसार, तामेश्वर, जोगेश पटेल और दुर्गेश पटेल तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बिलासपुर से कोरबा जिले के हरदी बाजार की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। रतनपुर के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से काफी दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।

ढाबा कर्मियों ने दिखाई मानवता

हादसे के तुरंत बाद पास ही स्थित गहलोत ढाबा के संचालक और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और पुलिस के आने तक घायलों की मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तीनों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया।

अस्पताल में तोड़ा दम

इलाज के दौरान घायलों की स्थिति बिगड़ती गई। अस्पताल में जोगेश पटेल ने सबसे पहले दम तोड़ा, जिसके बाद एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तामेश्वर की भी मौत हो गई। तीसरे घायल युवक, दुर्गेश पटेल की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

पुलिस की जांच शुरू

रतनपुर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अनियंत्रित ड्राइविंग प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

।।।

Leave a Comment

latest news