Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, पूर्व सरपंच के बेटे और भतीजे पर आरोप

जनगणना कार्य के दौरान कोटवार से मारपीट, पूर्व सरपंच के बेटे और भतीजे पर आरोप

Share:

तखतपुर 6 मई। छत्तीसगढ़ के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिकला में जनगणना कार्य के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात ग्राम कोटवार नकुल दास के साथ पूर्व सरपंच के बेटे और भतीजे द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई है।

विवाद का कारण घटना उस समय हुई जब कोटवार नकुल दास एक शिक्षक के साथ जनगणना के लिए घरों की नंबरिंग का कार्य कर रहे थे। आरोपियों ने कोटवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर दे दिया है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कोटवार की पिटाई कर दी।

नियमों के तहत हो रहा था कार्य जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी निर्देशानुसार पक्के मकान और कच्चे मकान को अलग-अलग नंबर देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसी नियम के तहत नंबरिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसे समझने में चूक या विरोध के कारण यह विवाद हुआ।

पुलिसिया कार्रवाई घायल कोटवार ने संबंधित शिक्षक और पटवारी के साथ सकरी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि कोटवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

।।।

Leave a Comment

latest news