Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » राजनीति » ऐतिहासिक चुनावी जीत का जश्न: कोरबा में भाजपाइयों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई और झालमुड़ी

ऐतिहासिक चुनावी जीत का जश्न: कोरबा में भाजपाइयों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई और झालमुड़ी

Share:

कोरबा 5 मई । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत का उत्साह ऊर्जाधानी कोरबा में देखते ही बन रहा है। इस शानदार सफलता की खुशी में भाजपा जिला इकाई द्वारा चार मई को टीपी नगर चौक पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया।

आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

जीत के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आम नागरिकों का मुंह मीठा कराया और पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी वितरित कर अपनी खुशी साझा की।

जनता ने मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा: लखन लाल देवांगन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। यह परिणाम प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल सांगठनिक कौशल तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुखद परिणाम है।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

जश्न के इस माहौल में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी , लक्ष्मी कांत जोशी सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

इसके साथ  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, अमित टमकोरिया, परविंदर सिंह, राकेश नागरमल अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू, नरेंद्र देवांगन, मोंटी पटेल, अखिलेश पांडे, और श्रीमती कविता सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

।।।

Leave a Comment

latest news