Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » सजग कोरबा अभियान: नियम विरुद्ध चलने वाले 119 भारी वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सजग कोरबा अभियान: नियम विरुद्ध चलने वाले 119 भारी वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Share:

कोरबा , छत्तीसगढ़ 5 मई : सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत भारी वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर 119 भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।

समझाइश के बाद भी लापरवाही पड़ी भारी पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में ही ट्रांसपोर्टरों और वाहन स्वामियों की बैठक लेकर उन्हें नियमों की जानकारी दी गई थी। इस बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि रात्रि में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों के पीछे रेडियम पट्टी लगाना अनिवार्य है। हालांकि, निर्देशों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

दो अनुभागों में चला विशेष अभियान पुलिस की यह संयुक्त कार्यवाही मुख्य रूप से दर्री और कोरबा अनुभाग के औद्योगिक क्षेत्रों में की गई:

  • दर्री अनुभाग: NTPC, कुसमुंडा, दीपका और बाकीमोगरा क्षेत्र में 47 वाहनों पर कार्यवाही हुई।

  • कोरबा अनुभाग: बालको और उरगा क्षेत्र में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 104 के तहत 72 वाहनों के चालान काटे गए।

पुलिस की अपील कोरबा पुलिस ने सभी ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और अपने वाहनों में रेडियम पट्टी अनिवार्य रूप से लगवाएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

latest news