Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » महासमुंद: शिशुपाल पर्वत के नीचे मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी

महासमुंद: शिशुपाल पर्वत के नीचे मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी

Share:

महासमुंद 3 मई 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सराईपाली विकासखंड में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत शिखर के नीचे एक युवक और एक युवती के शव पड़े होने की खबर सामने आई। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद सरायपाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो उन्होंने दो शवों को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किस समय की है और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

क्षेत्र में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। स्थानीय लोगों के बीच इनके प्रेमी युगल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि शिशुपाल पर्वत पहले भी ऐसी संदिग्ध घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

।।।

Leave a Comment

latest news