Latest News
🚨 छत्तीसगढ़ में सनसनी: जांजगीर से ISI का संदिग्ध स्लीपर सेल गिरफ्तार, देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डेटा लीक करने का आरोप कोरबा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद
Home » कोरबा » हसदेव आरती से गूँजा सर्वमंगला घाट: संरक्षण और स्वच्छता का लिया गया संकल्प

हसदेव आरती से गूँजा सर्वमंगला घाट: संरक्षण और स्वच्छता का लिया गया संकल्प

Share:

कोरबा, 03 मई। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर 1 मई शुक्रवार को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में एक भव्य दृश्य देखने को मिला। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘भव्य हसदेव आरती’ श्रद्धा, भक्ति और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुई। शाम 6 बजे आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए, जिससे पूरा घाट परिसर दीपों की अलौकिक रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हो गया।

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य हसदेव नदी और उसके सहायक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता को बढ़ावा देना था। समिति द्वारा नदी प्रदूषण नियंत्रण और तट सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को इस कार्यक्रम ने एक नई ऊर्जा प्रदान की।

अतिथियों ने सराहा समर्पण कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में गायत्री शक्तिपीठ कोरबा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हसदेव को स्वच्छ रखना आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी बड़ी जिम्मेदारी है।

विशिष्ट यजमान के रूप में बाल्को सेवानिवृत्त मैत्री संघ के संयोजक जय कृष्ण तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री चेतन कुमार राठौर और बाल्को सेवानिवृत्त मैत्री संघ के अध्यक्ष अजय दास वैष्णव ने भी शिरकत की। अतिथियों ने इस आयोजन को धार्मिक आस्था और पर्यावरणीय चेतना का एक उत्कृष्ट मेल बताया।

सामूहिक संकल्प और आभार आरती के दौरान उपस्थित जनसमूह ने हसदेव नदी की स्वच्छता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। समिति के पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि हसदेव कोरबा की जीवनदायिनी है और इसकी रक्षा के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। कार्यक्रम के अंत में नमामि हसदेव सेवा समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

।।।

Leave a Comment

latest news