Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » कांकेर: डी-माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, 1 गंभीर रूप से घायल

कांकेर: डी-माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, 1 गंभीर रूप से घायल

Share:

कांकेर/बस्तर | 02 मई, 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने के दौरान हुए आकस्मिक विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हो गए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

कैसे हुई घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन के लिए सुरक्षा बलों की एक टीम रवाना हुई थी। ऑपरेशन के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए आईईडी का पता चला। जब टीम उसे निष्क्रिय (Defuse) करने की कोशिश कर रही थी, तभी आईईडी में जोरदार विस्फोट हो गया।

शहीद और घायल जवानों का विवरण

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में डीआरजी के तीन सदस्य अत्यधिक जख्मी होने के कारण मौके पर ही इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी , कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा ,कॉन्स्टेबल संजय गढपाले शहीद हो गए।

हादसे में घायल चौथे जवान, कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को तत्काल रेस्क्यू कर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

पुलिस महानिरीक्षक का बयान

बस्तर रेंज के आईजी श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। आज की घटना भी उसी अभियान का हिस्सा थी, लेकिन दुर्भाग्यवश आईईडी को निष्क्रिय करते समय आकस्मिक विस्फोट हो गया।

इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

।।।

Leave a Comment

latest news