Latest News
छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर 🌾 PM-किसान योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़
Home » कोरबा » कोरबा: प्लांट के ट्रांसफार्मर में भीषण विस्फोट, बिजली उत्पादन ठप्प

कोरबा: प्लांट के ट्रांसफार्मर में भीषण विस्फोट, बिजली उत्पादन ठप्प

Share:

कोरबा 1 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांधाखार स्थित मारुति क्लीन कोल प्लांट से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। बुधवार की देर रात करीब 1:45 बजे प्लांट के 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही समूह के चाकाबूढ़ा स्थित एसीबी (ACB) प्लांट से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण प्लांट में बिजली का उत्पादन पूरी तरह से रुक गया है, जिससे कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

हालांकि, कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्लांट में एक वैकल्पिक (दूसरा) पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही उत्पादन दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।

।।।

Leave a Comment

latest news