Latest News
छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर 🌾 PM-किसान योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में ‘मई दिवस’ का उत्साह: मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री ने श्रमवीरों को दी बधाई, 800 करोड़ की आर्थिक सहायता का दिया हवाला

छत्तीसगढ़ में ‘मई दिवस’ का उत्साह: मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री ने श्रमवीरों को दी बधाई, 800 करोड़ की आर्थिक सहायता का दिया हवाला

Share:

रायपुर, 1 मई 2026

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने प्रदेश के समस्त मेहनतकश श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास में श्रमिकों के योगदान को ‘आधारशिला’ बताते हुए उनके सुखमय और सुरक्षित भविष्य की कामना की है।

Advt

राष्ट्र निर्माण के असली नायक हैं श्रमिक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि 1 मई उन परिश्रमी हाथों के सम्मान का प्रतीक है, जिनकी निष्ठा से राष्ट्र की प्रगति का आधार सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग और निर्माण जैसे हर क्षेत्र में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। श्री साय ने जोर देकर कहा कि समावेशी विकास तभी संभव है जब श्रमिकों को सम्मान और सुरक्षा मिले। उन्होंने श्रमिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और कौशल उन्नयन (Skill Development) का लाभ उठाने का आह्वान किया।

800 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में: श्रम मंत्री

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक खुशहाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते सवा दो वर्षों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत करीब 800 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इससे श्रमिकों के परिवारों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार आया है।

कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन

राज्य में श्रमिकों के हित के लिए श्रम विभाग के अंतर्गत तीन प्रमुख मंडलों के माध्यम से योजनाओं का संचालन किया जा रहा है:

  • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल

  • संगठित कर्मकार मंडल

  • राज्य सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण मंडल

इन मंडलों के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री दोनों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रमिकों के समर्पण और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

।।।

Leave a Comment

latest news