मुंबई 1मई 2026: मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। शुरुआती जांच के संकेतों के अनुसार, मृतकों के शरीर में किसी “पेनकिलर जैसे” (दर्द निवारक) पदार्थ के अंश मिले होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में माता-पिता और उनकी दो नाबालिग बेटियों की जान चली गई है।
Advt

कैसे शुरू हुआ घटनाक्रम?
पूरे परिवार ने रात के भोजन में बिरयानी और तरबूज का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया। सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों का मानना है कि सामान्य फूड पॉइजनिंग से इतनी जल्दी चार लोगों की मौत होना असामान्य है। इसी कारण अब जहरीले पदार्थ या किसी दवा के ओवरडोज के एंगल से भी जांच की जा रही है।
FDA और पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सक्रियता दिखाई है:
-
नमूनों की जब्ती: परिवार के घर से बिरयानी, तरबूज, फ्रिज और घड़े का पानी, कच्चा-पका चावल, चिकन, खजूर और मसालों समेत कुल 11 नमूने लैब भेजे गए हैं।
-
डिजिटल जांच: पुलिस ने परिवार के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। कॉल रिकॉर्ड्स और मैसेज खंगाले जा रहे हैं।
-
आर्थिक पहलू: परिवार के मुखिया अब्दुल्ला डोकाडिया के बिजनेस और बैंक ट्रांजेक्शन की भी बारीकी से जांच हो रही है ताकि किसी रंजिश या साजिश का पता चल सके।
फिलहाल, मौत की असली वजह का खुलासा फोरेंसिक और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। तब तक यह गुत्थी अनसुलझी बनी हुई ।








