Latest News
CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान! गोधरा का ‘ऐतिहासिक उलटफेर’: मुस्लिम वार्ड में हिंदू महिला की जीत छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी, पुलिस अधिकारियों की डिमोशन बहाली और क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि आवंटन कटघोरा में बारातियों का बवाल : बीच सड़क पर ईंट-पत्थरों से हमला, दो भाइयों को आए 8 टांके, ट्रक चालक से भी की मारपीट… मित्तल बंधुओं सहित अन्य पर केस दर्ज
Home » कोरबा » कटघोरा में बारातियों का बवाल : बीच सड़क पर ईंट-पत्थरों से हमला, दो भाइयों को आए 8 टांके, ट्रक चालक से भी की मारपीट… मित्तल बंधुओं सहित अन्य पर केस दर्ज

कटघोरा में बारातियों का बवाल : बीच सड़क पर ईंट-पत्थरों से हमला, दो भाइयों को आए 8 टांके, ट्रक चालक से भी की मारपीट… मित्तल बंधुओं सहित अन्य पर केस दर्ज

Share:

कोरबा/कटघोरा 29 अप्रैल 2026: नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक पर मंगलवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक बारात में शामिल कुछ लोगों ने मामूली बात पर सरेराह गुंडागर्दी शुरू कर दी। गाड़ी निकालने जैसे तुच्छ विवाद पर बारातियों ने हिंसक रुख अपनाते हुए तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो सगे भाइयों और एक ट्रक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Advt

विवाद की वजह: रास्ता मांगना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार, बारात अग्रसेन भवन से निकली थी। रात करीब 10:30 बजे बारात जय स्तंभ चौक स्थित नरेंद्र ज्वेलर्स के सामने पहुंची थी, जहाँ भारी भीड़ के कारण जाम लगा हुआ था। इसी दौरान स्थानीय निवासी दाऊद अली और दानिश अली अपनी बाइक से वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे। रास्ता मांगने की इसी बात को लेकर बारातियों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारातियों का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने सड़क किनारे पड़े ईंट और पत्थरों को उठाकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के सिर फट गए और वे लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनके सिर पर 8 टांके लगाए हैं।

राहगीर ट्रक चालक भी बना शिकार

बारातियों की इस सनक का शिकार वहां से गुजर रहा एक ट्रक चालक पिंटू गुप्ता (निवासी चिरी, मध्य प्रदेश) भी हुआ। बारातियों ने बिना किसी कारण के उसे भी ट्रक से खींचकर मारपीट की, जिससे उसके माथे पर भी गंभीर चोट आई है।

पुलिस की कार्रवाई: FIR दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला। पीड़ितों की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने अमित मित्तल, नितेश मित्तल एवं अन्य साथियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अन्य हमलावरों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

।।।

Leave a Comment