Latest News
INDIA Bloc Meeting: दिल्ली में विपक्षी दिग्गजों का महामंथन, लेकिन AAP और DMK ने बनाई दूरी; सोमनाथ भारती ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला देश में शिक्षा का ‘बाजारीकरण’? 10 साल में बंद हुए 94,000 सरकारी स्कूल, प्राइवेट का बढ़ा ग्राफ; नीति आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा शिव नगर रूमगरा में भव्य सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा— ‘सेवा, संगठन और संस्कारों से ही होगी समाज की उन्नति’ ‘पुष्पा’ का द एंड! नेपाल बॉर्डर से धरा गया TMC का ‘दबंग’ जहांगीर खान, शुभेंदु के खौफ से छोड़ा था मैदान मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस’ में 5 करोड़ का सोना ज़ब्त, इंटरनेशनल सिंडिकेट के 7 सदस्य गिरफ्तार साय कैबिनेट की महाबैठक कल: 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की ‘महा-सौगात’!
Home » छत्तीसगढ़ » जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर पर संशय: मौके पर पहुंचे SSP और कलेक्टर, नहीं मिला कोई मलबा

जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर पर संशय: मौके पर पहुंचे SSP और कलेक्टर, नहीं मिला कोई मलबा

Share:

जशपुर, छत्तीसगढ़ 20 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक विमान दुर्घटना (Plane Crash) की खबरों ने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी विमान हादसे की पुष्टि नहीं हुई है।

Advt

प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही जशपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह और जिला कलेक्टर स्वयं दलबल के साथ कथित घटनास्थल के लिए रवाना हुए। अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति का जायजा लेने और सच्चाई का पता लगाने के लिए मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अब तक उन्हें ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जो प्लेन क्रैश की ओर इशारा करे।

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह का बयान

एसएसपी डॉ. सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा:

“फिलहाल किसी भी प्लेन क्रैश की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि मौके पर कोई मलबा नहीं मिला है। गर्मी का मौसम है, ऐसे में पहाड़ी इलाकों में लगने वाली आग या उससे निकलने वाला धुआं भी भ्रम का कारण हो सकता है।”

एसएसपी ने यह भी साफ किया कि कुछ न्यूज पोर्टल्स द्वारा खबर चलाए जाने के बाद इलाके में यह शोर (अफवाह) फैला है। प्रशासन पूरी गंभीरता से मामले की तस्दीक कर रहा है ताकि असलियत सामने आ सके कि वाकई कोई हादसा हुआ है या यह महज एक गलतफहमी है।


प्रमुख बिंदु:

▪️पुष्टि नहीं: प्रशासन ने अभी तक प्लेन क्रैश की घटना को कंफर्म नहीं किया है।▪️मलबा गायब: कथित दुर्घटनास्थल पर विमान का कोई अवशेष नहीं पाया गया है।▪️संभावित कारण: पहाड़ों पर गर्मी के कारण लगी आग या धुएं को दुर्घटना समझने की आशंका।▪️जांच जारी: कलेक्टर और SSP खुद ग्राउंड जीरो पर जांच कर रहे हैं।

।।।

Leave a Comment