Latest News
चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय!  कोरबा में भाजपा ने शुरू किया महाभियान: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से वृक्षारोपण की भव्य शुरुआत
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा से बिलासपुर तक जश्न: रविंद्र कुमार पाराशर के निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

कोरबा से बिलासपुर तक जश्न: रविंद्र कुमार पाराशर के निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

Share:

📍 रविंद्र कुमार पाराशर बने छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के नए अध्यक्ष

बिलासपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ के विधिज्ञ जगत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। बिलासपुर से आई एक बड़ी खबर ने पूरे प्रदेश के कानूनी गलियारे में उत्साह भर दिया है। संघ के सम्मानित और ऊर्जावान सदस्य  रविंद्र कुमार पाराशर को छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद (State Bar Council), बिलासपुर का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

Advt

नेतृत्व और अनुभव की जीत श्री पाराशर के निर्वाचन को उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता, कानूनी बारीकियों पर मजबूत पकड़ और अधिवक्ताओं के हितों के लिए वर्षों से किए जा रहे संघर्ष की बड़ी स्वीकृति के तौर पर देखा जा रहा है। जैसे ही उनके अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा हुई, बिलासपुर से लेकर कोरबा तक उनके समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

गर्व का क्षण और नई जिम्मेदारी कानूनी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री पाराशर की इस उपलब्धि को पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। अधिवक्ताओं का मानना है कि उनकी दूरदर्शिता और अनुभव से परिषद को एक नई दिशा मिलेगी। विधिज्ञ समुदाय को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में वकीलों के कल्याणकारी कार्यों और न्यायिक गरिमा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

हर तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। कोरबा और बिलासपुर के अधिवक्ता संघों ने इसे न्याय और सत्य की जीत बताते हुए विश्वास जताया है कि श्री रविंद्र कुमार पाराशर के नेतृत्व में राज्य विधिज्ञ परिषद सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।


।।।

Leave a Comment