Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » खेल » कबड्डी विश्व कप विजेता: कोरबा की स्वर्णपरी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, खेल मंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

कबड्डी विश्व कप विजेता: कोरबा की स्वर्णपरी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, खेल मंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

Share:

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी (कोरबा जिला) की स्वर्णिम सफलता पर आज राजधानी रायपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने संजू देवी को 50 लाख रुपए का चेक सौंपकर उन्हें सम्मानित किया।

Advt

प्रमुख बिंदु:
  • स्वर्ण पदक की जीत: संजू देवी ने बांग्लादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • बनीं टूर्नामेंट की MVP: शानदार रेड और डिफेंस के दम पर संजू देवी को प्रतियोगिता का ‘मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी’ (MVP) चुना गया।

  • सरकार का प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यह राशि प्रदान की गई है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अवसर पर कहा, “संजू देवी की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा सकें।”

इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, खेल संचालक तनुजा सलाम और कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

।।।

latest news