Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर हत्या का संगीन आरोप

सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप

Share:

उदयपुर : जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में तैनात एएनएम अनीता मीणा का शव सीएचसी के सरकारी क्वार्टर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुरेंद्र बिजानिया पर बलात्कार के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

Advt

घटना का घटनाक्रम

पुलिस की प्राथमिक जांच और एएसपी अंजना सुखवाल के अनुसार, अनीता मीणा (राजपुरा में तैनात) और डॉक्टर सुरेंद्र के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था। अनीता शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि डॉक्टर इससे आनाकानी कर रहा था।

सीढ़ियों पर मिली लाश

हैरानी की बात यह है कि डॉक्टर सुरेंद्र ने ही रात को अनीता के भाई को फोन कर बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है और वह शव को फंदे से नीचे उतार रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो अनीता का शव क्वार्टर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। गले में आधा फंदा लटका हुआ था और आधा हिस्सा पंखे से बंधा था।

फरार डॉक्टर गिरफ्तार

वारदात के बाद आरोपी डॉक्टर अपनी नाइट ड्यूटी बीच में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और उसे चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ इलाके से हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी को कानोड़ थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

परिजनों की मांग: मेडिकल बोर्ड से हो पोस्टमार्टम

अनीता के परिजनों ने हत्या और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मांग की है कि शव का पोस्टमार्टम उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड के जरिए किया जाए, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।


।।।

Leave a Comment

latest news