Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » रायपुर » बिलासपुर » एसईसीएल में दो दिवसीय कोल इंडिया एचआर/आईआर कॉन्क्लेव ‘उत्कर्ष 2026’ का भव्य आगाज

एसईसीएल में दो दिवसीय कोल इंडिया एचआर/आईआर  कॉन्क्लेव ‘उत्कर्ष 2026’ का भव्य आगाज

Share:

 

कॉन्क्लेव में जुटे हैं कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों के एचआर अधिकारी, एचआर/आईआर से जुड़े विषयों पर होगा गहन मंथन

 

 Coal India Utkarsh 2026 Bilaspur Chhattisgarh : साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय कोल इंडिया एचआर/आईआर कॉन्क्लेव ‘उत्कर्ष 2026’ का उद्घाटन 10 अप्रैल 2026 को एसईसीएल वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंधों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे।

Advt

कोल इंडिया चेयरमैन का विजन 

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि कोल इंडिया चेयरमैन श्री बी. साईराम ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कोयला देश की ऊर्जा का आधार है और हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोल इंडिया ‘Reform, Perform, Transform’ के रूप में मना रहा है और इस विज़न को साकार करने में हमारे कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कर्मियों की महत्ता

स्वागत उद्बोधन में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल के लिए इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव की मेजबानी करना अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए उसके कर्मी ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और उनके विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

जो जीता वही कोल इंडियन 

विशेष संबोधन में कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कोल इंडिया केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक पहचान है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि “जो जीता वही कोल इंडियन” और सभी को इस संगठन का हिस्सा होने पर गर्व होना चाहिए।

संवाद और संवेदनशीलता 

कॉन्क्लेव के कीनोट सत्र में मुख्य वक्ता कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन ने कहा कि स्थापना के बाद से कोल इंडिया में व्यापक परिवर्तन आया है। आज संगठन अपने कर्मियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कार्यस्थल पर संवाद और संवेदना को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि इससे बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं और हितधारकों की अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है।

उद्घाटन सत्र के दौरान

उद्घाटन सत्र के दौरान कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों के निदेशक (मानव संसाधन), SECL के निदेशकगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाद सत्र के अंत में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों की एचआर टीमों द्वारा नवाचारों पर प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।

इस दो-दिवसीय सम्मेलन में कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के 100 से अधिक मानव संसाधन अधिकारी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान देश के प्रतिष्ठित एचआर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्रों में अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को नवीन दृष्टिकोण एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा।

।।।

Leave a Comment

latest news