Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » रायपुर » बिलासपुर » पुलिसिया ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: दो सूटकेस, एक पिट्ठू बैग और 17.90 लाख के नोट!

पुलिसिया ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: दो सूटकेस, एक पिट्ठू बैग और 17.90 लाख के नोट!

Share:

बिलासपुर 9 अप्रैल 2026। न्यायधानी की पुलिस ने अपराधियों और संदिग्धों के खिलाफ अपनी पैनी नजर का लोहा एक बार फिर मनवाया है। बेलगहना थाना और एसीसीयू (ACCU) की टीम ने एक संयुक्त ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए भारी मात्रा में नकदी के साथ एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब युवक टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास नोटों से भरे बैग छिपाकर भागने की फिराक में था।

Advt

स्टेशन पर बिछाया जाल, खुल गया ‘खजाना’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस टीम अलर्ट पर थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में भारी सामान लेकर रेलवे स्टेशन के पास खड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने घेराबंदी की और पवन बजाज (35) को हिरासत में लिया।

छोटे नोटों का बड़ा अंबार

जब पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। बैग के अंदर 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों की गड्डियों का ढेर लगा था।

  • कुल बरामदगी: 81 बंडल नए नोट।

  • कुल रकम: ₹17,90,000 (सत्रह लाख नब्बे हजार रुपये)।

“आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम वह कहां से लाया और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। नोटों की गड्डियों का स्रोत फिलहाल रहस्य बना हुआ है।”

जांच के घेरे में ‘नोटों का सोर्स’

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह पैसा किसी अवैध कारोबार का हिस्सा है या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है। फिलहाल, जब्त की गई भारी-भरकम राशि को थाने में जमा कर दिया गया है और आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से इलाके के संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया है।


।।।

Leave a Comment

latest news