नई दिल्ली 5 अप्रैल 2026 : राजधानी का नेशनल स्टेडियम शनिवार को एक ऐसे ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जहाँ देश की सत्ता, सिनेमा और आध्यात्म के सबसे बड़े चेहरे एक छत के नीचे नज़र आए। इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की सुपुत्री दिशा और एम.जे. सुदर्शन के विवाह समारोह ने अपनी भव्यता से दिल्ली की शाम को यादगार बना दिया।
Advt

पीएम मोदी का आशीर्वाद और मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी

समारोह की गरिमा तब और बढ़ गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पहुंचकर नवदंपति को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। पीएम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रजत शर्मा के परिवार को बधाई दी।
Advt

पक्ष-विपक्ष का अनूठा संगम
राजनीति के अलग-अलग ध्रुवों को एक मंच पर लाने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और चिराग पासवान मौजूद रहे। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी वर-वधू को शुभकामनाएं दीं।
विपक्ष और अन्य प्रमुख दलों से अखिलेश यादव, डिंपल यादव, उमर अब्दुल्ला, सचिन पायलट, गुलाम नबी आजाद, वसुंधरा राजे, आरिफ मोहम्मद खान, मेनका गांधी, प्रियंका चतुर्वेदी और रेणुका चौधरी ने आकर शादी की रौनक बढ़ाई। इनके अलावा वीके सिंह, निशिकांत दुबे, मनोहर लाल खट्टर, अजित डोवाल और शिवराज सिंह चौहान ने भी नवविवाहित जोड़े पर प्यार लुटाया।
बॉलीवुड का ग्लैमर और सुरीली शाम

फिल्मी सितारों की चमक ने शादी को और भी ‘मैजिकल’ बना दिया। शाहरुख खान और सलमान खान की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। जया बच्चन, जैकी श्रॉफ, बोनी कपूर और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी उपस्थिति से माहौल को खुशनुमा बनाया। सुरों की महफिल सजाने के लिए सोनू निगम, उदित नारायण, मीका सिंह और दलेर मेहंदी जैसे दिग्गज गायक भी पहुंचे।
आध्यात्म और संस्कृति की झलक

विवाह में दो अलग-अलग संस्कृतियों का अनूठा मेल देखने को मिला, जिसकी थीम ‘फॉर्मल’ रखी गई थी। आध्यात्मिक जगत से योग गुरु स्वामी रामदेव, साध्वी ऋतंभरा और आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिशा और सुदर्शन को मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही, कवि कुमार विश्वास और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
//न्यूज एवं फोटो स्त्रोत इंडिया टीवी//








