Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा: अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत; आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

कोरबा: अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत; आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

Share:

कोरबा 5 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। बलगी मोड़ स्थित शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advt

घटना का विवरण

मृतक की पहचान सुमेधा सलिहाभांठा निवासी रामेश्वर दास (35 वर्ष) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, घटना आज रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। रामेश्वर अपनी बाइक से जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क पर बैठे

जैसे ही हादसे की खबर मृतक के गांव और परिजनों तक पहुंची, मौके पर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लापरवाह वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

Advt

पुलिस बल मौके पर तैनात

हंगामे की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आक्रोशित भीड़ को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Leave a Comment

latest news