//Chhattisgarh राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया के नाम का दुरुपयोग कर निजी अस्पतालों से धन उगाही करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में सचिव ने पुलिस आयुक्त, रायपुर को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।//
नवा रायपुर 2 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया के नाम का दुरुपयोग कर निजी अस्पतालों से धन उगाही करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में सचिव ने पुलिस आयुक्त, रायपुर को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
Advt.

Advt.

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति खुद को सचिव का करीबी “अजय अग्रवाल” बताकर राज्य के विभिन्न अस्पताल संचालकों को फोन कर रहा है। वह संचालकों को उनके अस्पताल के विरुद्ध फर्जी शिकायतों का डर दिखाकर मामले को रफा-दफा करने के बदले पैसों की मांग कर रहा है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
इन अस्पतालों को बनाया निशाना
ठग ने अब तक कई प्रमुख अस्पतालों को अपना शिकार बनाने की कोशिश की है, जिनमें शामिल हैं:
-
ए.एम. हॉस्पिटल, चरोदा (भिलाई) – डॉ. मनोज पोपटानी
-
गंगोत्री अस्पताल, आर्य नगर (दुर्ग) – डॉ. ओम प्रकाश कराडे
-
एस.आर. अस्पताल, भिलाई
-
आर.बी. अस्पताल, बिलासपुर
-
हाईटेक अस्पताल
विभाग की स्पष्टीकरण और चेतावनी
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने स्पष्ट किया है कि उनके विभाग या निजी स्थापना में “अजय अग्रवाल” नाम का कोई भी व्यक्ति कार्यरत नहीं है। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी का मामला है। उन्होंने पुलिस को सौंपे पत्र में दो मोबाइल नंबरों (9336118197 और 7652094640) का भी उल्लेख किया है, जिनका उपयोग ठगी के लिए किया जा रहा है।
पुलिस जांच शुरू
विभाग ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस संगठित गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। सभी अस्पताल संचालकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल के झांसे में न आएं और तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

।।।








