Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » खौफनाक मंजर: बेलाकछार जंगल में मिली दो दोस्तों की लाशें, आत्महत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

खौफनाक मंजर: बेलाकछार जंगल में मिली दो दोस्तों की लाशें, आत्महत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़ | 2 अप्रैल, 2026 छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर कोरबा से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलाकछार जंगल में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने दो युवकों के शव पेड़ पर लटके हुए देखे। एक साथ दो जिंदगियों के इस तरह खत्म होने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Advt.

Advt.

घटना का विवरण

स्थानीय  निवासियों के अनुसार मृतकों की पहचान प्रमोद  और अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दोस्त थे। स्थानीय निवासी जब सुबह जंगल की ओर गए, तब उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों के शवों को एक ही क्षेत्र में पेड़ से लटका पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दृश्य इतना भयावह था कि देखते ही गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बाल्को पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

जांच के घेरे में कई सवाल

 पुलिस हर संभावित एंगल (हत्या या सामूहिक आत्महत्या) से जांच कर रही है। इलाके के लोगों में इस बात को लेकर गहरी चर्चा है कि आखिर किन परिस्थितियों ने इन दो युवाओं को मौत के गले लगाने पर मजबूर किया या इसके पीछे कोई और साजिश है।


।।।

latest news