Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » एनटीपीसी कोरबा: उत्पादन में ‘पावरफुल’ प्रदर्शन, मगर 800 मेगावाट की नई यूनिट दिल्ली में अटकी

एनटीपीसी कोरबा: उत्पादन में ‘पावरफुल’ प्रदर्शन, मगर 800 मेगावाट की नई यूनिट दिल्ली में अटकी

Share:

📍 तिलक भवन में बोले एनटीपीसी कोरबा के बिजनेस यूनिट हेड (बीयूएच) किशोर चंद्र पात्र; रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन से रोशन हो रहे देश के कई राज्य

कोरबा, छत्तीसगढ़ |2026 :  एनटीपीसी कोरबा ने एक बार फिर ऊर्जा क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम की है, लेकिन भविष्य के विस्तार की योजनाएं अभी भी फाइलों में उलझी हुई हैं। तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बिजनेस यूनिट हेड (BUH) किशोर चंद्र पात्र ने संयंत्र की उपलब्धियों का लेखा-जोखा साझा करते हुए स्पष्ट किया कि  बीएचईएल एवं एनटीपीसी के संयुक्त तत्वावधान में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल यूनिट लगाने की योजना बनी थी, वर्तमान में यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष विचाराधीन है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

उत्पादन में देश का सिरमौर: पीएलएफ में नंबर 1

बीयूएच पात्र ने गर्व के साथ बताया कि एनटीपीसी कोरबा ने प्लांट लोड फैक्टर (PLF) के मामले में पूरे देश में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है:

  • शीर्ष स्थान: 2000 मेगावाट से अधिक क्षमता वाले विद्युत केंद्रों में यह संयंत्र पीएलएफ के मामले में प्रथम स्थान पर है।

  • अविराम संचालन: संयंत्र की यूनिट-7 ने 455 दिन और यूनिट-1 ने 400 से अधिक दिनों तक बिना रुके बिजली उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

  • आर्थिक मजबूती: परिचालन आय (Operational Earnings) के मामले में एनटीपीसी कोरबा सभी एनटीपीसी संयंत्रों में पहले स्थान पर है, जबकि सबसे सस्ती बिजली देने के मामले में यह तीसरे स्थान पर बना हुआ है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

विस्तार योजनाओं पर ‘वेटिंग गेम’

संयंत्र की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए पात्र ने कहा कि BHEL और NTPC के संयुक्त तत्वावधान में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल यूनिट लगाने की योजना है। हालांकि, यह परियोजना अभी केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही है। वहीं, सौर ऊर्जा (Solar Plant) को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में ऐसी कोई बड़ी योजना फिलहाल तय नहीं है।

गौरवशाली उपलब्धियां

श्री पात्र ने कहा की संयंत्र उत्कृष्टता को ‘सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय ऊर्जा दक्ष कोयला संयंत्र’, ‘सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय जल दक्ष इकाई’ और सुरक्षा के क्षेत्र में प्लेटिनम श्रेणी के पुरस्कारों से नवाजा गया है।

उन्होंने कहा नवाचार और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हुए, एनटीपीसी कोरबा आज परिचालन उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकार के अनूठे संगम का एक आदर्श उदाहरण पेश कर रहा है।

राख प्रबंधन पर दावा 

प्रेस वार्ता में राखड़ (Ash) प्रबंधन एक संवेदनशील मुद्दा रहा। बीयूएच ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि संयंत्र ने फरवरी 2026 तक 110% राख का उपयोग सुनिश्चित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए FALG संयंत्र को ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ का बेहतरीन उदाहरण बताया।

हालांकि, प्रेस वार्ता में विरोधाभासी स्थितियां भी उभरीं। एक तरफ प्रबंधन शत-प्रतिशत राख खपत का दावा कर रहा है, तो दूसरी तरफ धनरास राखड़ डैम की बढ़ती ऊंचाई और राख उड़ने की शिकायतों ने इन दावों पर सवाल भी खड़े किए हैं।

खेल और सामाजिक सरोकार

बिजली उत्पादन के साथ-साथ एनटीपीसी कोरबा ने स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। आकर्षी कश्यप, किरण पिस्दा, और हर्षित ठाकुर जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सफलता में एनटीपीसी के योगदान को रेखांकित किया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति और नाराजगी

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओ एंड एम) शत्रुघ्न बेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विनोद कोल्हटकर, शशि शेखर अपर महाप्रबंधक (एचआर), मनोज कुमार रजक अपर महाप्रबंधक (टी एस), आशीष कुमार वर्मा अपर महाप्रबंधक (ई एम जी एंड एयू), रोनी जानसन, अपर महाप्रबंधक (ई ई एम जी) , शैलेंद्र यादव, अपर महाप्रबंधक (पी एंड एस), अतुल पराशर उप महाप्रबंधक (एचआर), शशांक छज्जर वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) , विनायक गर्ग उप प्रबंधक (एचआर),  बृजेश पाल उप प्रबंधक (एचआर) व उष्मा घोष जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि, पत्रकार वार्ता के दौरान एनटीपीसी जनसंपर्क विभाग की  कार्यशैली  को लेकर मीडिया कर्मियों के बीच नाराजगी के स्वर भी सुनाई दिए। जिसे प्रबंधन ने गंभीरता से लिया और कहा भविष्य आप लोगों को कोई शिकायत नहीं रहेगी।

Advt.


।।।

 

Leave a Comment

latest news