Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » रायपुर में खूनी सुबह: सिरफिरे पूर्व सिपाही ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही संसार, पत्नी और बेटी के कर दिए टुकड़े

रायपुर में खूनी सुबह: सिरफिरे पूर्व सिपाही ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही संसार, पत्नी और बेटी के कर दिए टुकड़े

Share:

रायपुर (सेमरिया): राजधानी के विधानसभा इलाके में आज सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब खाकी से बर्खास्त एक पूर्व पुलिसकर्मी ‘हैवान’ बन बैठा। मामूली घरेलू कलह ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि आरोपी ने अपनी ही पत्नी और जवान बेटी को कुल्हाड़ी से बेरहमी से काट डाला। रूह कंपा देने वाली इस वारदात के बाद आरोपी खुद लहूलुहान हाथों के साथ थाने पहुँचा और सरेंडर कर दिया।

Advt.

गुस्से में बना कातिल: बीच-बचाव करने आई बेटी को भी नहीं बख्शा सूत्रों के मुताबिक, बर्खास्त सिपाही गुलाब का अपनी पत्नी लता से अक्सर विवाद होता था। बुधवार सुबह 7 बजे भी घर के भीतर चीख-पुकार शुरू हुई। गुस्से से तमतमाए गुलाब ने कुल्हाड़ी उठाई और पहले पत्नी पर वार किया। जब 22 साल की बेटी चित्रा अपनी मां को बचाने दौड़ी, तो आरोपी ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

दोहरे हत्याकांड से कांपा इलाका बताया जा रहा है कि आरोपी गुलाब को उसके खराब रिकॉर्ड और अनुशासनहीनता के कारण पुलिस विभाग से पहले ही बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका था। मृतिका लता ने गुलाब से 4 साल पहले दूसरी शादी की थी। इस दोहरे हत्याकांड ने सेमरिया गांव को सन्न कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कत्ल की असली वजह की परतें खोलने में जुटी है।


।।।

Leave a Comment

latest news