Latest News
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला: भारी दबाव के बावजूद बोर्ड ने संभाला सिस्टम, जानें पूरा मामला कोरबा: 46 साल बाद फिर बेदखली का दंश झेलने को मजबूर जरहाजेल के विस्थापित, किसान सभा ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी तमिलनाडु BJP में घमासान: क्या के. अन्नामलाई थामेंगे नया रास्ता? अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में बड़ी बैठक 🚂 रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली “हसदेव एक्सप्रेस” अब रोजाना दौड़ेगी, दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों के झंझट से मिली मुक्ति दिल दहला देने वाला हादसा: गोद में मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा गंभीर NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली!
Home » कोरबा » कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

Share:

कोरबा 1 अप्रैल। जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेंड्रा से कोरबा की ओर जा रही ‘जय श्री’ परिवहन की 52 सीटर बस को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने चालक की ओर से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि भिड़ंत सीधी होती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से घायलों को पसान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Advt.

प्रमुख बिंदु:

घायल: हादसे में लगभग 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कार्रवाई: पसान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारी ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है।

राहत: बड़ी दुर्घटना के बावजूद राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

।।।

Leave a Comment