Latest News
सक्ती हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से भारी तबाही, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल बिलासपुर: चोरी के गहनों पर ‘गोल्ड लोन’ का खेल, सराफा एसोसिएशन ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल बड़ी खबर: राहुल गांधी की नागरिकता विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख, FIR दर्ज करने के आदेश कोरबा का ‘पुष्पा’ राज: पुलिस ढूंढ रही है वो इलेक्ट्रिक ऑटो, जिसमें लदकर ‘पाम’ हुए रफूचक्कर! पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान”
Home » कोरबा » बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ, पार्षद तरुण राठौर की पहल से मिलेगी जलभराव से राहत

बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ, पार्षद तरुण राठौर की पहल से मिलेगी जलभराव से राहत

Share:

कोरबा 1 अप्रैल 2026 :  नगर पालिक निगम कोरबा ने बालको वार्ड क्रमांक 39 में विकास कार्यों को गति देते हुए साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया है। यह कदम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पार्षद तरुण राठौर की भूमिका इस दिशा में सराहनीय रही।

बता दें कि स्थानीय निवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़क और इसके कारण होने वाले जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की मरम्मत होने से न केवल बारिश के दिनों में जमा होने वाले पानी से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आम जनता का आवागमन भी सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

वार्ड के पार्षद तरुण राठौर के इन प्रयासों की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। पार्षद राठौर ने वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की हर बुनियादी समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।


।।।

Leave a Comment