Latest News
शासकीय भूमि मुक्त कराने से पहले संवेदनशील कदम: नया रायपुर के नकटी से विस्थापित 65 परिवारों को मिला पक्का आवास छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा धमाका: भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने दिया इस्तीफा, अपनी ही सरकार को घेरने पर मिला था ‘कारण बताओ’ नोटिस 🚨 सक्ती पूर्णिमा चौहान हत्याकांड: 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत 9 गिरफ्तार दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियां: BJP नंबर-1 पर बरकरार, जानिए दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन? राज ठाकरे का बीजेपी पर तीखा तंज: “विपक्ष को खत्म करने की राजनीति एक दिन खुद भाजपा को ले डूबेगी” कोरबा :हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े राज ज्वैलर्स को निशाना बनाया, महिला के वेश में था एक लुटेरा 
Home » धर्म » जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

Share:

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड जेसीस द्वारा स्थानीय श्री जलाराम बापा मंदिर में एक भव्य पारिवारिक और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में श्री हनुमान जी के भजनों और संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें जेसीआई के सदस्य सपरिवार शामिल हुए। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना की और मंदिर की नई समिति को उनके प्रयासों के लिए बधाई प्रेषित की।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी रोहित शाह ने सभी जेसीस सदस्यों को सपरिवार आमंत्रित किया था, ( आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) जिनकी इस पहल की सभी ने सराहना की।

आयोजन को सफल बनाने में पीयूष भाई राठौड़, कल्पेश भाई राठौड़, संजय भाई चौहान, त्रिभुवन भाई चौहान और भरतभाई मकवाना का विशेष सहयोग रहा। लीजेंड जेसीस ने कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने के लिए श्री जलाराम समिति का आभार व्यक्त किया। इस भक्तिमय संगीत संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और सभी ने धर्म लाभ लेते हुए आयोजन का आनंद लिया।


 ।।।

Leave a Comment