Latest News
दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिला सर्व आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल, केदार कश्यप रहे मौजूद एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार गंभीर; मुख्यमंत्री साय बोले— ‘बिटिया के बेहतर इलाज के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद’ हसदेव बांगो के विस्थापितों का बुका में ‘महाजुतान’: डॉ. चरणदास महंत बोले- आदिवासियों का हक नहीं मिला तो जाएंगे हाईकोर्ट कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी की मौत भिलाई: मारुति सुजुकी शोरूम में भारी हंगामा, महिला कर्मचारियों ने CEO पर फेंकी स्याही, की पिटाई छत्तीसगढ़: थाने में आरोपियों को ‘चाय पार्टी’ कराना पड़ा भारी, दो पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
Home » खेल » IPL का वो ‘बंजारा’ किंग: 9 टीमों के लिए खेलकर बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना नामुमकिन!

IPL का वो ‘बंजारा’ किंग: 9 टीमों के लिए खेलकर बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना नामुमकिन!

Share:

नई दिल्ली: आईपीएल की दुनिया में वफादारी की जब भी बात आती है, तो विराट कोहली (RCB), एमएस धोनी (CSK) और रोहित शर्मा (MI) जैसे नाम जेहन में आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लीग के इतिहास में एक ऐसा भी ‘धुरंधर’ रहा है जिसने लगभग पूरी लीग की जर्सी पहनी है? यह खिलाड़ी किसी एक शहर का होकर नहीं रहा, बल्कि इसने एक-दो नहीं बल्कि 9 अलग-अलग टीमों के लिए मैदान पर उतरकर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टी20 कप्तान और विस्फोटक ओपनर एरोन फिंच की। फिंच आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2010 से 2022 के बीच 9 फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया।

राजस्थान से शुरू हुआ सफर, कोलकाता पर थमा

एरोन फिंच के आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई थी। इसके बाद वो दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, मुंबई, गुजरात, पंजाब और बेंगलुरु होते हुए 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स तक पहुँचे। दिलचस्प बात यह है कि फिंच ने जिस भी टीम का हाथ थामा, वहां उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली और पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए तो उन्होंने कप्तानी भी की।

फिंच का आईपीएल सफरनामा (2010-2022):

  1. राजस्थान रॉयल्स (2010)

  2. दिल्ली डेयरडेविल्स (2011-2012)

  3. पुणे वॉरियर्स इंडिया (2013)

  4. सनराइजर्स हैदराबाद (2014)

  5. मुंबई इंडियंस (2015)

  6. गुजरात लायंस (2016-2017)

  7. किंग्स इलेवन पंजाब (2018)

  8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2020)

  9. कोलकाता नाइट राइडर्स (2022)

छक्के जड़ने के उस्ताद थे फिंच

सिर्फ टीमें बदलने ही नहीं, बल्कि फिंच अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी मशहूर रहे। उन्होंने आईपीएल के 92 मैचों में 2091 रन बनाए, जिसमें 15 अर्धशतक शामिल हैं। उनके बल्ले से इस दौरान 214 चौके और 78 गगनचुंबी छक्के निकले। फिलहाल, फिंच क्रिकेट के मैदान से दूर कमेंट्री बॉक्स में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं।

सबसे ज्यादा टीमें बदलने वाले अन्य खिलाड़ी:

फिंच के बाद इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (8 टीमें) दूसरे नंबर पर हैं, जबकि मनीष पांडे (7 टीमें) तीसरे स्थान पर काबिज हैं। दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल जैसे खिलाड़ी भी 6-6 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।


।।।

Leave a Comment