नवा रायपुर, 27 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
-
श्री विवेकानंद झा (IFS 2009): वर्तमान में वन संरक्षक (प्रशासन/राजपत्रित एवं समन्वय) के साथ-साथ अब उन्हें वन संरक्षक, FMIS मण्डल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-
श्रीमती सतोविशा समाजदार (IFS 2010): इन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान विस्तार और एस.एफ.आर.टी.आई.), रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
-
श्री गुरुनाथन एन. (IFS 2012): वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उन्हें प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
-
श्री अभिषेक कुमार सिंह (IFS 2009): इन्हें अब क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर के पद पर पूर्ण रूप से पदस्थ किया गया है।
-
श्रीमती प्रियंका पाण्डेय (IFS 2012): इन्हें अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से अवर सचिव डॉ. आर. चन्द्रवंशी द्वारा जारी किया गया है।










