Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » धर्म » राम जन्मोत्सव की तैयारी: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को गूंजेगी श्रीराम धुन, सजेगा महाप्रसाद का दरबार

राम जन्मोत्सव की तैयारी: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को गूंजेगी श्रीराम धुन, सजेगा महाप्रसाद का दरबार

Share:

कोरबा ऊर्जा नगरी के श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 27 मार्च, शुक्रवार को संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।

समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च की सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबी ‘श्रीराम धुन’ और भजनों का सिलसिला शुरू होगा। इसके पश्चात दोपहर ठीक 12 बजे, भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव की मुख्य महाआरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

श्री गुजराती समाज और जलाराम सेवा समिति ने समाज के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Leave a Comment

latest news