Latest News
[ व्यंग्य रिपोर्ट ] जब रमन ‘सिंह’ की दहाड़ से सुधरा कलेक्टर-एसपी का ‘प्रोटोकॉल-आसन’, बेमेतरा में पीछे से स्वागत की ‘अद्भुत’ लीला! छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर: जानिए 11वीं सदी के नारायणपाल विष्णु मंदिर का इतिहास, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान
Home » कोरबा » इंटरनेशनल » ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर एयरस्ट्राइक, रेडिएशन लीक का खतरा टला

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर एयरस्ट्राइक, रेडिएशन लीक का खतरा टला

Share:

 

Middle East Tension : ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के सबसे महत्वपूर्ण परमाणु केंद्र ‘नतांज’ पर एक बार फिर हवाई हमला (Air Strike) हुआ है।

ईरान की समाचार एजेंसी ‘मीजान’ ने शनिवार को इस हमले की जानकारी साझा की। हालांकि, शुरुआती जांच के बाद राहत की बात यह रही कि हमले वाली जगह से किसी भी तरह के रेडिएशन लीक की पुष्टि नहीं हुई है। नतांज ईरान का वह मुख्य केंद्र है जहाँ यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) का काम किया जाता है।

यह पहली बार नहीं है जब इस साइट को निशाना बनाया गया है। इससे पहले जून 2025 में भी इजरायल और ईरान के बीच हुए 12 दिनों के भीषण संघर्ष के दौरान नतांज को भारी नुकसान पहुँचाया गया था। तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह केंद्र ईरान के परमाणु कार्यक्रम की रीढ़ माना जाता है। इस ताजा हमले ने पूरी दुनिया में एक बार फिर परमाणु युद्ध की आशंका और डर को गहरा कर दिया है।

।।।

Leave a Comment

latest news