Home » राजनीति » भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान: कोसाबाड़ी मंडल में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष, कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान: कोसाबाड़ी मंडल में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष, कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

Share:

कोरबा 18 मार्च: भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का भव्य शुभारंभ कोरबा नगर के कोसाबाड़ी मंडल में हुआ। सीएसईबी सीनियर क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और रायपुर सह-प्रभारी डॉ. राजीव सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

वैचारिक निष्ठा और गौरवशाली इतिहास पर चर्चा:

प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास केवल सत्ता प्राप्ति का संघर्ष नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और समर्पण की अनूठी गाथा है। उन्होंने जनसंघ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का जिक्र करते हुए ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांत को पार्टी की आत्मा बताया। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति के उदय के संकल्प के साथ कार्य करें।

बूथ सशक्तिकरण और कार्यपद्धति पर जोर:

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने की, जिसमें जिला सह-संगठन प्रभारी विजेंद्र शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की कार्यपद्धति, बूथ स्तर पर मजबूती और एक आदर्श कार्यकर्ता के निर्माण जैसे तकनीकी व वैचारिक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

आत्मीयता और अनुशासन का संगम:

पूरे प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सत्रों के समापन पर सामूहिक भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल निर्मित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


।।।

Leave a Comment