Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » जांजगीर-चांपा: अनियंत्रित होकर 3 बार पलटी स्कूल वैन, शिक्षिका समेत 10 बच्चे घायल

जांजगीर-चांपा: अनियंत्रित होकर 3 बार पलटी स्कूल वैन, शिक्षिका समेत 10 बच्चे घायल

Share:

 

जांजगीर-चांपा, 18 मार्च।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें शिक्षिका सहित करीब 10 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सड़क पर तीन बार पलटी वैन, बच्चे चीखते चिल्लाते रहे 

यह हादसा नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की वैन (क्रमांक CG 11 BM 9940) मुड़पार से बच्चों को लेकर कुथुर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर-कुथुर मार्ग पर वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वैन को पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने की मदद 

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया और तुरंत जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में वैन में सवार शिक्षिका सहित लगभग 11 लोग घायल हुए हैं।

सभी का उपचार जारी , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सभी का उपचार जारी है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तार से पड़ताल की जा रही है। यह घटना एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

।।।

Leave a Comment

latest news