Latest News
‘हम मिलें न मिलें, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं…’ : जब अस्वस्थता के बीच उमड़ा प्रेमानंद महाराज का वात्सल्य, भक्तों की थमी सांसें और रो पड़े दिल ‘स्वच्छ भारत’ का अनोखा ‘बिजनेस मॉडल’: ससुर-जेठ ने बेच डाला बहू का सरकारी शौचालय, अब खुले में जाने की दे रहे धमकी! सावधान! गर्मी में कहीं नकली ORS घोल तो नहीं पी रहे आप? इस आसान तरीके से करें असली-नकली की पहचान, वरना किडनी-लीवर को होगा भारी नुकसान : 🚨 पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में फिर भारी आग:10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिला सर्व आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल, केदार कश्यप रहे मौजूद एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार गंभीर; मुख्यमंत्री साय बोले— ‘बिटिया के बेहतर इलाज के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद’
Home » स्वास्थ्य » नन्हे मुन्नों की सेहत का रखा जाएगा विशेष ख्याल: न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत ठोकल दे रहे है अपनी पूर्णकालिक सेवाएं

नन्हे मुन्नों की सेहत का रखा जाएगा विशेष ख्याल: न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत ठोकल दे रहे है अपनी पूर्णकालिक सेवाएं

Share:

कोरबा 16 मार्च । बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) ने एक बड़ा कदम उठाया है।  जाने-माने शिशु एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत ठोकल (MBBS, MD Pediatrics) अब पूर्णकालिक रूप से अस्पताल में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

11 वर्षों से अधिक का क्लिनिकल अनुभव रखने वाले डॉ. ठोकल की उपस्थिति से अब कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के अभिभावकों को अपने बच्चों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

इन गंभीर समस्याओं का होगा आधुनिक उपचार:

नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल: समय से पहले जन्मे (Pre-mature) और कम वजन वाले बच्चों के लिए उन्नत लाइफ सपोर्ट।

श्वसन संबंधी बीमारियाँ: बच्चों में होने वाला दमा, निमोनिया और नवजात रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम का विशेषज्ञ उपचार।

संक्रमण और बुखार: बार-बार होने वाला बुखार, दिमागी बुखार (Meningitis) और संक्रमण की सटीक जांच।

परामर्श सेवाएँ: बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण और पोषण (Diet) संबंधी मार्गदर्शन।

समय और संपर्क:

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. ठोकल प्रतिदिन सुबह 10:00 से 2:00 और शाम 5:00 से 8:00 बजे तक ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति (Emergency) के लिए अस्पताल की टीम 24/7 मुस्तैद रहेगी।

स्थान: न्यू कोरबा हॉस्पिटल मंगलम विहार, कोसाबाड़ी, कोरबा। हेल्पलाइन: 1800-3096-570 :

Leave a Comment