Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » सावधान! बिजली बिल निपटारे के नाम पर साइबर ठगों से बचें: CSPDCL ने जारी की एडवायजरी

सावधान! बिजली बिल निपटारे के नाम पर साइबर ठगों से बचें: CSPDCL ने जारी की एडवायजरी

Share:

रायपुर, 16 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी के प्रति आगाह किया है। वर्तमान में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ का लाभ दिलाने के बहाने ठगों द्वारा फर्जी लिंक और मैसेज भेजने के मामले सामने आ रहे हैं। कंपनी के एमडी श्री भीम सिंह ने अपील की है कि उपभोक्ता किसी भी अनजान वॉट्सएप मैसेज, ई-मेल या एसएमएस में आए लिंक पर क्लिक न करें।


ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल:

  • सेंडर आईडी चेक करें: पावर कंपनी के सभी आधिकारिक संदेश केवल ‘CSPDCL-S’ आईडी से ही आते हैं।

  • फर्जी ऐप से बचें: कंपनी कभी भी उपभोक्ताओं को कोई APK फाइल या संदिग्ध वेब लिंक नहीं भेजती।

  • नकद लेनदेन न करें: किसी भी मैदानी कर्मचारी को नकद भुगतान न करें। भुगतान केवल अधिकृत केंद्रों पर ही करें।

  • अधिकृत माध्यम: पंजीयन और भुगतान के लिए केवल ‘मोर बिजली ऐप’, एटीपी केंद्र, आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी विद्युत कार्यालय का ही उपयोग करें।

क्या है समाधान योजना?

आर्थिक कठिनाइयों के कारण जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है और उन पर सरचार्ज (अधिभार) बढ़ गया है, उनके लिए सरकार ने ‘समाधान योजना’ शुरू की है। इसमें उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार एकमुश्त या किस्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। योजना की जानकारी और पंजीयन के लिए जल्द ही मैदानी स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

सहायता के लिए संपर्क करें: किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी के लिए विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर तत्काल संपर्क करें। सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।


।।।

Leave a Comment

latest news