Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र लांबा को पत्नी शोक, आज शाम अंतिम संस्कार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र लांबा को पत्नी शोक, आज शाम अंतिम संस्कार

Share:

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र लांबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लांबा (68 वर्ष) का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पति सुरेंद्र लांबा, पुत्र लितेश और चेतन लांबा सहित पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।

श्रीमती बृज लांबा ने स्वयं भी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेत्री के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दी थीं। वे अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए समाज में अत्यंत लोकप्रिय थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के प्रबुद्ध जनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंजाबी बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई है। वे कांग्रेस नेता विजय (विज्जु) लांबा और सोमी लांबा (बिलासपुर) की भाभी थीं।

अंतिम संस्कार: श्रीमती लांबा की अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निवास स्थान तुलसी मार्ग (पुराना गांजा गली) से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।


Leave a Comment

latest news